मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना राजस्थान 2026: श्रमिकों को 3000 रू पेंशन और विद्यार्थियों का भत्ता बढ़ा

×
GK Fact
🕒 06 May 2026

मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना राजस्थान 2026: श्रमिकों को 3000 रू पेंशन और विद्यार्थियों का भत्ता बढ़ा

मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना राजस्थान 2026: श्रमिकों को 3000 रू पेंशन और विद्यार्थियों का भत्ता बढ़ा - Rajasthan Exam Update
राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न वर्गों के कल्याण और विकास के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं:

1. मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना
श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडर्स एवं लोक कलाकारों के लिए मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना शुरू की गई है। जिसके तहत 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर इस श्रेणी के लोगों को 3,000 रुपये मासिक पेंशन देने का प्रावधान किया गया है।

2. विद्यार्थियों के लिए छात्रावास भत्ते में वृद्धि
मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों में निवासरत एवं अध्ययनरत समाज के विद्यार्थियों को सुविधाओं के लिए दी जाने वाली मासिक राशि बढ़ाकर 3,250 रुपये प्रति विद्यार्थी कर दी गई है।

3. डूंगरपुर में बनेगा शिल्पग्राम
कला, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डूंगरपुर में शिल्पग्राम बनाए जाने के लिए 9 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की गई है।
Scroll down to read more updates...