समाधान साथी व्हाट्सएप नंबर 7690080055: घर बैठे चेक करें पेंशन और छात्रवृत्ति का स्टेटस

×
GK Fact
🕒 28 Apr 2026

समाधान साथी व्हाट्सएप नंबर 7690080055: घर बैठे चेक करें पेंशन और छात्रवृत्ति का स्टेटस

समाधान साथी व्हाट्सएप नंबर 7690080055: घर बैठे चेक करें पेंशन और छात्रवृत्ति का स्टेटस - Rajasthan Exam Update
राजस्थान सरकार ने पेंशनरों और छात्रों की सुविधा के लिए 'समाधान साथी' नामक एक नई व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा शुरू की है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की इस पहल से अब प्रदेश के 90.44 लाख पेंशनर्स और लाखों छात्र कहीं से भी अपनी पेंशन या स्कॉलरशिप का स्टेटस आसानी से जान सकते हैं।

​कैसे करें इस्तेमाल?

​1. सबसे पहले अपने मोबाइल में 7690080055 नंबर को सेव करें।
​2. व्हाट्सएप पर इस नंबर पर 'Hello' लिखकर मैसेज भेजें।
3. ​चैटबॉट आपसे 'पेंशन' या 'छात्रवृत्ति' का विकल्प चुनने को कहेगा।
​4. अपना विकल्प चुनें और अपना आवेदन नंबर (Application Number) दर्ज करें।

​सिस्टम तुरंत बता देगा कि आपकी पेंशन क्यों रुकी है या आपकी छात्रवृत्ति का वर्तमान स्टेटस क्या है।

यह सुरक्षित और भरोसेमंद सेवा 24x7 उपलब्ध है और आप इसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Scroll down to read more updates...