Indian Athletics History: एक ही दिन में बने 3 बड़े नेशनल रिकॉर्ड, गुरिंदरवीर, विशाल और तेजस्विन ने रचा इतिहास!

×
GK Fact
🕒 26 May 2026

Indian Athletics History: एक ही दिन में बने 3 बड़े नेशनल रिकॉर्ड, गुरिंदरवीर, विशाल और तेजस्विन ने रचा इतिहास!

Indian Athletics History: एक ही दिन में बने 3 बड़े नेशनल रिकॉर्ड, गुरिंदरवीर, विशाल और तेजस्विन ने रचा इतिहास! - Rajasthan Exam Update
भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक बहुत ही बड़ा और ऐतिहासिक दिन रहा है! हमारे धावकों ने मैदान पर कमाल करते हुए एक ही दिन में तीन नए इतिहास रच दिए हैं।

सबसे पहले बात करते हैं गुरिंदरवीर सिंह की। उन्होंने 100 मीटर की रेस को महज 10.09 सेकंड में पूरा करके एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

इसके बाद विशाल टीके ने वो कर दिखाया जो आज तक कोई भारतीय नहीं कर पाया था। उन्होंने 400 मीटर की दौड़ को सिर्फ 44.98 सेकंड में पूरा किया और 45 सेकंड के बैरियर को तोड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

वहीं तीसरी बड़ी कामयाबी तेजस्विन शंकर ने हासिल की। वे डेकाथलॉन में 8,000 से ज्यादा पॉइंट बनाने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं।
Scroll down to read more updates...